फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साइबर सुरक्षा पर मर्चेंट्स चैंबर में सत्र का आयोजन, वक्ता बोले- हर दिन ठग अपनाते हैं नए तरीके

Fri, 25 Jul 2025 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मर्चेंट्स चैंबर ने साइबर सुरक्षा पर एक सत्र आयोजित किया, जहां विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से ओटीपी या बैंक से जुड़ी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा पर मर्चेंट्स चैंबर में सत्र का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति की ओर से गुरुवार को चैंबर सभागार में सत्र का आयोजन किया गया। इसका विषय साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के व्यावहारिक पहलू था। वक्ताओं ने कहा कि साइबर अपराध व्यक्तिगत, व्यावसायिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग आईआईटी के प्रोफेसर संदीप के सक्सेना ने बताया कि साइबर ठग हर दिन ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। मौजूदा समय में बुजुर्गों, पेशेवरों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि इनसे बचने का सही तरीका जागरूकता है। कभी भी ओटीपी, बैंक से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी साझा न करें।

विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के प्रति होना होगा सजग
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीए मुकुल टंडन और समिति के अध्यक्ष सीए अनिल के सक्सेना ने कहा कि डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन गतिविधियों की बढ़ती प्रवृत्ति के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजग होना होगा। यहां पर डॉ. आईएम रोहतगी, राज कुमार अग्रवाल, छवि जैन, सुधींद्र कुमार जैन, मनु अग्रवाल, अमित पांडेय, अतुल कनोडिया, अनिल अग्रवाल, राजीव मेहरोत्रा, सुशील शर्मा, नरेंद्र डालमिया, मनीष कटारिया, अतुल मेहरोत्रा, राहुल चंद्रा आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें