आरोपियों की तलाश में टीमों ने दी दबिश
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की करीब एक हजार करोड़ की जमीन कब्जाने के प्रयास के आरोपी अवनीश दीक्षित के साथियों की तलाश में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भी लगा दी गई है। गुरुवार देर रात पूर्वी और दक्षिण जोन में दबिश दी गई। हालांकि कोई भी सदस्य पकड़ा नहीं गया है। उनके बारे में आसपास के जिलों की पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।
मामले में अभी तक बादशाहीनाका के जितेंद्र यादव, हरबंशमोहाल के रमन गुप्ता और बाबूपुरवा के राहुल बाजपेई को जेल भेज दिया गया है। हालसी रोड के विजेंद्र यादव व उसके भाई विनोद यादव, फीलखाना में पटकापुर के अभिनव शुक्ला, चकेरी में मंगला विहार के अमन तिवारी, रायपुरवा में कारवालो नगर के नितिन दीक्षित, किदवईनगर में एच टू ब्लॉक के अजीत सिंह, नौबस्ता में यशोदानगर की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली थी।