फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एग्जिट पोल के आंकड़े देख भाजपा ने दिए 21 कुंतल लड्डू के ऑर्डर, जीत की खुशी मनाने की तैयारी शुरू

Sat, 01 Jun 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एग्जिट पोल के आंकड़े देख कानपुर में भाजपा ने दिए 21 कुंतल लड्डू के ऑर्डर दिए। चार जून को जीत की खुशी मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर कैंप कार्यालय बनाए जाएंगे। बड़ी स्क्रीन लगेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालय में मतगणना की तैयारी को लेकर बैठक करते विधायक व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकलन को देखते हुए भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों की ओर से 21 कुंतल लड्डू के आर्डर दे दिए है। शनिवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि मतगणना स्थल नौबस्ता गल्ला मंडी के निकट अमरावती पैलेस में भाजपा का कैंप कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


क्योंकि मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही जाने की अनुमति होगी, इसलिए कैंप कार्यालय में करीब 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। यहां पर चुनाव परिणाम को लाइव देखने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी के अनुसार मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 19 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 14 कार्यकर्ता मतगणना टेबल पर, दो कार्यकर्ता, तीन कार्यकर्ता रिलीविंग के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त दो कार्यकर्ता पोस्टल बैलट की गिनती की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकर्ता सुबह छह बजे कैंप कार्यालय पहुंचेंगे।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण उत्तर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व दीपू पांडेय, महानगर से लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, लोकसभा प्रभारी मणिकांत जैन, रवींद्र पाटनी, कौशल किशोर दीक्षित, गणेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें