फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुणे क्राइम ब्रांच को देख गिड़गिड़ाया हत्यारा, मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

Sun, 11 Jul 2021 01:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को देख दुष्कर्मी हत्यारा गिड़गिड़ाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुणे में कक्षा 2 की मासूम संग दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी पुणे क्राइम ब्रांच को देखकर खूब गिड़गिड़ाया। बोला, हमें यहीं साढ़ में सजा दे दो, वहां न ले जाओ। कुछ देर बेहोशी करने का नाटक भी किया। साढ़ पुलिस ने आरोपी का भीतरगांव सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण करा आवश्यक कार्रवाई कर पुणे क्राइम ब्रांच टीम को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


पुणे, महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नंद कुमार कदम ने बताया कि कानपुर पुलिस ने जैसे ही राजकुमार उर्फ प्यारेलाल के पकड़े जाने की सूचना दिया, तत्काल चार सदस्यीय टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गए। बताया 24 सितंबर 2018 को पिंपरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिचवङ स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की मासूम का अपहरण किया, दो दिन बाद उसका शव घर से दूर झाड़ियों के बीच मिला था। पीएम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म और जघन्य हत्या करने के सबूत मिले थे।

क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर नंद कुमार कदम के साथ हेड कांस्टेबल प्रमोद वेताल, जयवंत व देवा रावत की टीम शनिवार रात साढ़े नौ बजे साढ़ थाने पहुंची। साढ़ पुलिस ने हत्यारोपी राजकुमार का भीतरगांव सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पुणे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें