फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अर्मापुर नहर में भतीजी को डूबता देख चाचा ने लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे दोनों की तलाश

Tue, 06 Jul 2021 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के अर्मापुर में नहर में पूजन सामग्री बहाने गए चाचा भतीजी नगर में डूब गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्मापुर और पनकी पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पनकी के रानीगंज निवासी नरेंद्र अपनी भतीजी आयुषी संग मंगलवार दोपहर अर्मापुर नगर में पूजन सामग्री बहाने गए हुए थे। पूजन सामग्री बहाते वक्त अचानक आयुषी का पैर नहर में फिसल गया।

इससे वह डूबने लगी। भतीजी को बचाने के लिए नरेंद्र ने भी नहर में छलांग लगा दी। गहराई होने के चलते वह भी डूबने लगे। दोनों को डूबता देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय गोताखोरों संग मौेके पर पहुंची अर्मापुर और पनकी पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नही लगा। पनकी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। नहर में तेज बहाव को देखते हुए जाल लगाकर दोबारा से दोनों को तलाश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें