झकरकटी में डीसीपी ट्रैफिक बस चालको को चेतावनी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया। झकरकटी–टाटमिल मार्ग पर सवारी भरने के चक्कर में रोडवेज की कई बसें खड़ी मिलीं। इससे वहां जाम लग रहा था। उन्होंने तुरंत बसों को हटवाया। रोडवेज चालकों को निर्देश दिए कि सवारियों को केवल तय स्थानों से ही बैठाया और उतारा जाए।
इससे पहले डीसीपी ट्रैफिक ने हैलट हॉस्पिटल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, कंपनी बाग चौराहा, जरीब चौकी चौराहा और टाटमिल चौराहे का निरीक्षण किया। यातायात कर्मियों से कहा कि अस्पतालों की ओर जाने वाले रास्तों पर एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों की निर्बाध आवाजाही को प्राथमिकता दें। सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोंगे।