फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिक्योरिटी गार्ड को बाइक ने मारी टक्कर, निमंत्रण से लौटते समय हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बेहाल

Fri, 27 Nov 2026 03:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में निमंत्रण से लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से लहूलुहान गार्ड को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड बजरंग सिंह (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात में हाथीपुर के पास एक निमंत्रण से पैदल काम पर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथीपुर मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बजरंग सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान बजरंग सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बजरंग सिंह जन कल्याण सेवा समिति अकादमी में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में पत्नी रंजना, बेटा आदित्य और बेटी संजना हैं। उनके चार भाइयों में लायक सिंह, बजरंग सिंह, भीम और राजेंद्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें