फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, खेत में काम करते समय हादसा, परिजनों में मचा कोहराम, जांच शुरू

Fri, 27 Nov 2026 12:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा एक युवक अचानक रोटावेटर की चपेट में आकर उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में खेत में काम करते समय दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहा युवक अचानक रोटावेटर की चपेट में आकर उसमें फंस गया। गंभीर हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुलदीप पुत्र छोटेलाल निवासी नगला इमलिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया गया कि कुलदीप खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा था। इसी दौरान वह रोटावेटर में फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को बचने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस और अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें