फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कंजड़नपुरवा में सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से निगरानी…पांच थानों की घेराबंदी, 11KG गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 09:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर स्थित कंजड़नपुरवा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए रविवार तड़के पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में 135 पुलिसकर्मियों की पांच टीमों ने सुबह पांच बजे पूरे मोहल्ले को घेरकर ड्रोन कैमरों से निगरानी की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
कंजरपुरवा में 135 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर के कंजड़नपुरवा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचनाओं पर रविवार तड़के पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 135 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे मोहल्ले की घेराबंदी कर पांच अलग-अलग टीमों में तलाशी अभियान चलाया। सुबह पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से भी इलाके की निगरानी की गई।

विज्ञापन



">http://


पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व और एसीपी घाटमपुर के पर्यवेक्षण में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और गोविंद नगर थानों की पुलिस शामिल रही।

विज्ञापन
Trending Videos

कंजरपुरवा में 135 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई - फोटो : amar ujala
पांच टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कंजड़नपुरवा में मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। यहां बाहरी क्षेत्रों से भी लोग गांजा खरीदने पहुंचते हैं। इसी के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे भारी पुलिस बल ने एक साथ मोहल्ले में प्रवेश किया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की। पांच टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कंजरपुरवा में 135 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई - फोटो : amar ujala
एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते वे बच नहीं सके। कार्रवाई में सागर, अरमान और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की अन्य टीमें भी इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं। मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और बाहर से खरीदारी करने आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें