फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कटरी में जमीन खरीदने वालों की तलाश शुरू, पुलिस ने रजिस्ट्रार ऑफिस से मांगा खरीदारों का ब्योरा

Sat, 10 Oct 2020 11:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कटरी में कुछ दिन पहले हटाए गए थे कब्जे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के हिस्ट्रीशीटर रामदास और उसके सहयोगियों ने किस-किस को जमीन बेची। इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। खरीदारों के नाम पते और दाखिल खारिज कराने वालों का ब्योरा जुटाने के लिए विवेचक ने नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


सीओ कर्नलगंज दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कटरी शंकरपुर सहाय में सरकारी जमीनाें पर प्लाटिंग कर बेचने व खरीदने वालों का ब्योरा एकत्र करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। यह पत्र सब रजिस्ट्रार ऑफिस, तहसील, नगर निगम को भेजा गया है।

 
विज्ञापन

जिससे कि यह पता चल सके कि अराजी संख्या 499 में कितनी रजिस्ट्रियां हुई हैं? कितने दाखिल खरीज हुए? यह दाखिल खरीज नियमानुसार हुए कि नहीं ?। इसके अलावा सिंचाई विभाग, केडीए व राजस्व विभाग को भी पत्र भेजा गया है। जिससे कि यह पता चल सके कि अब तक कितनी जमीन पर हिस्ट्रीशीटर और उसके सहयोगियों ने कब्जा कर प्लाटिंग की है। 

फ्रीज खातों का खंगाला जा रहा ब्यौरा 
पुलिस ने अब तक रामदास के बेटे राजेंद्र व दो रियल इस्टेट कंपनी के तीन खातों को फ्रीज किया है। इनमें करीब दो करोड़ रुपये मौजूद हैं। पुलिस इन खातों का ब्यौरा खंगालने में जुटी है। इसके लिए बैंक प्रबंधन को पत्र भी लिखा है।

ताकि यह पता चल सके कि जालसाजों ने अपने खाते से किस-किस को कितना रुपया दिया है। खाते में रुपये नगद जमा किए गए, आरटीजीएस अथवा चेक से जमा किए गए। उनका दावा है कि खातों का ब्यौरा सोमवार तक बैंक प्रबंधन द्वारा मिल जाएगा। जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें