फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धूप में खड़ी SDM के स्टेनो की कार बनी आग का गोला; दमकल ने बुझाई आग, पूरी गाड़ी जलकर खाक

Mon, 25 May 2026 08:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अकबरपुर तहसील के बगल स्थित अधिवक्ता समिति हॉल परिसर में सोमवार दोपहर करीब चार बजे एसडीएम के स्टेनो की खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
तहसील परिसर में जलती SDM स्टेनो की कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा और चौंकाने वाला हादसा सामने आया। अकबरपुर में तहसील के ठीक बगल में स्थित अधिवक्ता समिति हॉल परिसर में खड़ी एसडीएम के स्टेनो की कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धूं-धूं कर जलने लगी। कचहरी और तहसील परिसर जैसी व्यस्त जगह पर कार से ऊंची लपटें उठती देख वहां मौजूद वकीलों, फरियादियों और कर्मचारियों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर 4 बजे भड़की आग, वाहनों को बचाने दौड़े वकील

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 4:00 बजे की है। तहसील परिसर के पास बने अधिवक्ता हॉल के स्टैंड पर रोजाना की तरह कई वाहन पार्क थे, जिनमें एसडीएम के स्टेनो की कार भी खड़ी थी। अचानक कार के इंजन से धुआं और लपटें उठने लगीं। कार को इस तरह जलता देख पास ही खड़ी अन्य बाइकों और गाड़ियों को बचाने के लिए स्टैंड की तरफ अधिवक्ता और स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर दौड़ पड़े। वकीलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत नजदीक पार्क किए गए दर्जनों दुपहिया वाहनों को वहां से खींचकर दूर किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल कर्मियों ने बुझाई आग, लेकिन तब तक जलकर खाक हुई कार

हादसे की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और स्टेनो की कार पूरी तरह जलकर लोहे के कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। हालांकि, इस घटना में कार के पास खड़ी एक स्कूटी भी लपटों की चपेट में आ गई और वह मामूली रूप से झुलस गई।

भीषण धूप और तपन बनी हादसे की वजह

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही फायर टेंडर को मौके पर रवाना कर दिया गया था और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है और एक स्कूटी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन

गनीमत यह रही कि अधिवक्ताओं ने अपनी सूझबूझ से अन्य वाहनों को पहले ही वहां से हटा लिया था, जिससे कोई और गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। आग लगने के कारणों को लेकर सीएफओ ने बताया कि कार काफी समय से सीधी और भीषण धूप में खड़ी थी। कड़ाके की गर्मी और तापमान बढ़ने के कारण गाड़ी के तपने (Overheating) से शॉर्ट सर्किट हुआ और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें