फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पलक झपकते उड़ा ले गए स्कूटी, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर चोर, फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

Tue, 29 Sep 2026 12:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदनगर इलाके में बेखौफ चोरों ने बाहर खड़ी स्कूटी को शातिर चोरों ने उड़ा लिया। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ शातिर चोरों ने इलाके में खड़ी एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की थी। तभी मौका पाकर पहुंचे अज्ञात चोरों ने कुछ ही सेकंड में गाड़ी का लॉक खोला और स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए। जब काफी देर बाद पीड़ित बाहर आया तो वाहन गायब देख उसके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर जब सफलता नहीं मिली, तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चोर स्कूटी चुराते साफ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

http://



जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और जल्द ही वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें