फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज नाला धंसने का मामला, जलभराव से ढही स्कूल की दीवार, मड पंप लगाने और मरम्मत के निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 11:07 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चुन्नीगंज चौकी के पीछे नाला धंसने के बाद हुए जलभराव और स्कूल की बाउंड्रीवॉल गिरने की जानकारी पर महापौर प्रमिला पांडेय बुधवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने जलभराव की समस्या को देखते हुए मड पंप लगाकर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चुन्नीगंज क्षेत्र में पिछले दिनों धंसे डॉट नाले की वजह से लगातार जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई थी। पानी के भारी दबाव के कारण पास ही स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी ढह गई।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बुधवार सुबह घटनास्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मड पंप लगाकर पानी निकासी कराने और मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एक अगस्त को धंसा था डॉट नाला, ढह गई थी स्कूल की दीवार

वार्ड-03 (चुन्नीगंज) के पार्षद इशरत अली ने बताया कि चुन्नीगंज चौकी के पीछे इमली के पेड़ के पास बीते एक अगस्त को डॉट नाला अचानक बैठ गया था। इसकी सूचना तुरंत नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों को देकर मौके पर बैरिकेडिंग कराई गई थी और मरम्मत कार्य शुरू किया गया था। हालांकि, नाला धंसने के स्थान से ठीक पहले भारी जलभराव होने लगा। इसी जलभराव की वजह से करीब एक सप्ताह पहले पीछे स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल ढह गई थी।

बिछेंगी नई सीवर और पेयजल लाइनें

निरीक्षण के दौरान महापौर ने जलकल विभाग की क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइनों के स्थान पर तुरंत नई लाइनें डालने का आदेश दिया। इसके अलावा, पास में बने जर्जर सामुदायिक शौचालय को गिराकर नया बनाने और स्कूल की गिरी बाउंड्रीवॉल के कारण जाम हुई नाली से मलबा हटाकर तत्काल सफाई कराने की हिदायत दी। महापौर के कड़े रुख के बाद मौके पर मड पंप लगाकर जलभराव दूर किया गया और नाले की मरम्मत का काम रफ्तार पकड़ सका।

विज्ञापन

निरीक्षण में मौजूद रहे आला अधिकारी

महापौर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम और जलकल विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जलकल के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी और जोन-4 जलकल के अधिशासी अभियंता नंद किशोर समेत अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें