इलाहाबाद में आई बाढ़ ताे चर्चा का विषय है ही साथ में एक और चर्चा बेहद तेजी से हाे रही है और वह है यहां गंगा नदी में मगरमच्छ देखे जाने की। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें लोगों के बीच कौतुहल का विषय बन चुका है। फोटो में नैनी के नए पुल से कुछ लोग इस मगरमच्छ को देखते नजर आ रहे हैं। इलाहाबाद में तो पिछले कई दिनों से इस मगरमच्छ की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब यह मगरमच्छ कानपुर में लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यह मगरमच्छ बेहद खूनखार है और इसनें अभी तक कई बाढ़ पीड़ितों को अपना शिकार भी बना लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
ओह तो यह बात
2 of 3
ये रही असली तस्वीर। जिसमें वही चेहरे हैं जिन्हें पहले तस्वीर में मगरमच्छ देखते हुए दिखाया गया है। तस्वीर काे एडिट करके बनाया गया है।
दरअसल जब इस मगरमच्छ के फोटो और चर्चाओं की हकीकत जानने की कोशिश की गई तो पता चला की फोटो की कहानी ही कुछ और है। नए यमुना पुल से कुछ लोग बाढ़ का नजारा देख रहे थे, उस फोटो को उठाकर किसी शातिर ने एडिट कर नीचे मानी में मगरमच्छ दिखा दिया। जब यह वायरल हुआ तो लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया।