फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे गांव जाएंगे आईआईटीयंस 

Sat, 20 Aug 2016 12:35 AM IST
हिमांशु मिश्र, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
किब्बर गांव
लमगाखा पास की ऊंचाइयों को फतह करने के बाद अब आईआईटीयंस साइकिल से दुनिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर जाएंगे। इसके लिए आईआईटी कानपुर के 40 स्टूडेंटों की ट्रेनिंग शुरू की गई है। इनमें से ट्रिप के लिए 10 छात्रों को मौका मिलेगा। 
हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में बसे किब्बर की समुद्री सतह से ऊंचाई करीब पांच हजार फीट है। वहां तक छात्र साइकिल से जाने की तैयारी कर रहे हैं। एडवेंचर क्लब के कोआर्डिनेटर शुभम गुप्ता, प्रवीण कुमार और ऐश्वर्या स्टूडेंटों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। शुभम ने बताया की ट्रिप आठ अक्तूबर से शुरू होकर 15 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने दावा किया कि उनका ग्रुप स्टूडेंटों का पहला ऐसा ग्रुप होगा जो इस गांव में साइकिल से पहुंचेगा। गांव में पहुुंचकर आईआईटीयंस लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे और उसे अपने स्तर से हल करने की कोशिश करेंगे। 

 
विज्ञापन

इन मुश्किलाें से गुजरेंगे स्टूडेंट

2 of 3
किब्बर गांव
मुश्किल है किब्बर की राह
किब्बर गांव तक पहुंचना बेहद कठिन माना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए कुंजम दर्रे से होते हुए स्पीति घाटी पहुंचना होगा। इसके बाद 12 किलोमीटर तक का रास्ता काफी खराब है। यहां से लोसर गांव होते हुए किब्बर गांव तक पहुंचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टेस्ट फिर यात्रा

3 of 3
किब्बर गांव

किब्बर गांव जाने के लिए आईआईटी के एडवेंचर क्लब में 40 स्टूडेंटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ट्रेनिंग के बाद सभी का टेस्ट लिया जाएगा। इनमें से चुने गए 10 स्टूडेंट किब्बर गांव के लिए रवाना किए जाएंगे। बाकी स्टूडेंटों को उत्तराखंड के बाघिनी ग्लेशियर, रूपखंड और हिमाचल के बड़ा बांघल 10-10 के ग्रुप में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें