फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिफाइंड और मैदे ने बिगाड़ा बजट, आज से महंगी मिलेगी नमकीन, 20 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, जानें वजह

Fri, 27 Mar 2026 07:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रिफाइंड तेल और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन ने नमकीन के दाम 20 किलो बढ़ा दिए हैं, जो 27 मार्च यानि आज से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
नमकीन के रेट बढ़े - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच गुरुवार को शहर में सभी तरह की नमकीन 20 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। बढ़े दाम 20 किलो की पैकिंग पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। मैदा से बनने वाले सभी प्रकार के नमकीन उत्पादों की नई दरें 27 मार्च से लागू हो जाएंगी। यह एलान कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन ने किया।

विज्ञापन

बताया कि रिफाइंड, मैदा, मसालों, पैकिंग मैटेरियल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि और कुकिंग गैस की किल्लत के बीच दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। कानपुर नमकीन निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि रिफाइंड तेल की कीमतों में प्रति किलो 27 रुपये की वृद्धि हुई है। 2700 रुपये में मिलने वाला रिफाइंड तेल (20 किलो पैकिंग) गुरुवार को 2727 को मिलने लगा।

विज्ञापन

27 मार्च से लागू होगी व्यवस्था
यह वृद्धि विशेष रूप से उन सभी नमकीन उत्पादों को प्रभावित करेगी जो मैदा से बनाए जाते हैं। इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका है क्योंकि निर्माताओं को लागत की भरपाई के लिए कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। एसोसिएशन की तरफ से जारी की गई सूची के में विभिन्न नमकीन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की गई है। यह व्यवस्था 27 मार्च से लागू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें