फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोडर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, गुस्साई भीड़ ने चालक और भाई को उतारा मौत के घाट, गांव में पीएसी तैनात

Fri, 27 Mar 2026 07:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई के सुरसा में लोडर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने चालक और उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे गुस्साए बुजुर्ग के परिजन और ग्रामीणों ने गांव निवासी ही लोडर चालक और उसके भाई को पीट दिया। इसमें चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

तीन मौतों की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। फॉरेंसिक टीम ने नमूना जुटाए हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। ढोलिया गांव निवासी शिवम (30) शुक्रवार की शाम करीब 4.42 बजे लोडर से गांव के ही प्राइमरी स्कूल के पास से जा रहे थे।

लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गांव निवासी देव सहाय पांडे (70) की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित और हिसांत्मक हो गए। इन लोगों ने लाठी-डंडों से लोडर चालक शिवम और उसके भाई अमन (18) पर हमला कर दिया।

एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
हमले में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा लाया गया और हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

http://



आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

तीन मौतों की जानकारी पर एसपी एके मीणा, एएसपी एमपी सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और थाना प्रभारी सुरसा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ढोलिया पहुंच गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें