फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहले की शिवलिंग की पूजा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान, कैंसर की बीमारी से परेशान था होमगार्ड जवान

Tue, 23 Sep 2025 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड जवान की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नरवल निवासी होमगार्ड श्रीपाल (50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

श्रीपाल नरवल के हथेरुआ गांव के निवासी थे और होमगार्ड की नौकरी में कार्यरत थे। वह सोमवार को घर से वह दवा लेने की बात कहकर निकले थे। मृतक ने सरसौल नंदेश्वर मंदिर के पास रेलवे लाइन किनारे ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक ने पहले मंदिर में पूजा की और फिर मौत को अपने गले लगा लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार श्रीपाल पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थे और मानसिक तनाव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी मीना, दो बेटे अजय और छोटे, तथा दो बेटियां गुड़िया और रानी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें