फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सतीश महाना का मॉर्निंग वॉक, सीसी रोड और स्ट्रीट लाइटों की सौगात; भैंस का दूध निकाल कर साझा किया अनुभव

Wed, 07 Jan 2026 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सतीश महाना ने सलेमपुर और नरायणपुर गांवों में मॉर्निंग वॉक कर सीसी रोड और लाइटों की मंजूरी दी। इस दौरान उन्होंने भैंस का दूध निकालकर और ग्रामीणों के बीच बैठकर नए साल की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की मॉर्निंग वॉक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नए वर्ष के अवसर पर मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी और ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। सलेमपुर गांव में ग्रामीणों ने वर्षों पुराने खड़ंजे को दिखाते हुए सीसी मार्ग बनाने की मांग रखी। इस पर महाना ने तत्काल अधिकारियों को फोन कर चारों खंडों में सीसी मार्ग निर्माण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने राजकुमार शुक्ल से मिलकर ग्राम की समस्याओं को जाना और मंगत खेड़ा में 650 मीटर इंटर लॉकिंग विकास कार्य का निरीक्षण किया। नरायणपुर गांव में भ्रमण के दौरान उन्होंने हर घर जल योजना की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की आपूर्ति नियमित है आगे बढ़ते हुए किसान राम सिंह यादव की भैंस का दूध निकालने का अनुभव भी उन्होंने साझा किया और उसी दूध को पीकर ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक में ये लोग रहे मौजूद
महिलाओं को सूप बनाते देख उन्होंने उन्हें उत्साहित किया। ग्रामीणों के निवेदन पर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर 30 स्ट्रीट लाइट खंभों और तीन हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। कोडर गांव में हाल ही की दुर्घटना में दिवंगत महेश पाल और दिनेश पाल के परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। मॉर्निंग वॉक में भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें