फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सतीश महाना ने बौसर गांव में किया मॉर्निंग वॉक, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…किसानों ने किया संवाद

Tue, 04 Nov 2025 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार सुबह कानपुर के बौसर गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान किसानों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने समस्याओं को सुनकर 200 लाइटें लगवाने और गरीबों को आवास दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कानपुर में महाना ने जाना गांव का हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार सुबह बौसर गांव पहुंचे। मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने गांव के रास्तों से होते हुए खेतों तक का भ्रमण किया और किसानों से सीधे संवाद किया। महिलाओं-बुजुर्गों-बच्चों से कुशलक्षेम पूछा और समस्याएं सुनीं व समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता देखी, नल पर पानी पीकर पेयजल की स्थिति जानी और गांव में बिजली के 200 लाइटों के लगवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पांच गरीबों को निरीक्षण कर आवास की मांग पर तत्काल कागज मंगवाए और निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सुधीर द्विवेदी, बीडीसी सनी, प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी समेत कई ग्रामीणों से मुलाकात भी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा,रानू शुक्ला, लक्ष्मीकांत निषाद आदि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें