बैग और मोबाइल छीना
एक लुटेरे ने अमित पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने पलक झपकते ही अमित से उनका बैग और मोबाइल छीन लिया। बैग में 15,000 रुपये, दो जोड़ी सोने के झाले (टूटे हुए, जो मरम्मत के लिए रखे थे) और एक सोने की अंगूठी रखे हुए थे।
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
अमित ने एक राहगीर के मोबाइल से 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद कल्याणपुर और बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने गुरुवार दोपहर टिकरा चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए एल्डिको के आसपास और रतनपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।