फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आर्यनगर में साड़ी कारोबारी ने किया जान देने का प्रयास, अपनी कनपटी पर चलाई गोली

Wed, 18 Feb 2026 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहना थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मंगलवार देर रात साड़ी कारोबारी ने अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


आर्यनगर में इंद्रलोक विला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने वाले सनल कपूर (40)की नयागंज में साड़ी का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रिया व दो बेटियां हैं। कोहना पुलिस के अनुसार सनल मानसिक अस्वस्थ सनल का डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने अपने कमरे में कनपटी में गोली मार ली।

आवाज सुन परिवार में चीखपुकार मच गई। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से और जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारी ने किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया है।  इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल  उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें