फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सराफ ने नाबालिग बेटों को ईंट से कूंचा, छोटे की मौत, खुद भी दी जान

Fri, 19 Dec 2025 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बड़ा बेटा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा। पत्नी की मौत के दिन ही वारदात की। घटना अरौल स्थित आचार्यनगर क्षेत्र में हुई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरौल में शुक्रवार सुबह सराफ अजय कटियार ने पत्नी की मौत वाले दिन दो बेटों रुद्र (12) और शुभम (7) को ईंट से कूंचने के बाद खुद भी जान दे दी। वारदात में छोटे बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा हैलट अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके से एक सुसाइड नोट, जहर की खाली शीशी और खून से सनी ईंट मिली है। सराफ की पत्नी की मौत 19 दिसंबर 2022 को हुई थी। वह तब से मानसिक रूप से परेशान था। सराफ ने सुसाइड नोट अपने पिता के नाम लिखा है।
विज्ञापन


अरौल पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि आचार्यनगर निवासी सराफा अजय कटियार (35) बेटे रुद्र (12) और शुभम (7) के साथ कमरे में बंद हैं। मेनगेट नहीं खुल रहा है। बड़ा बेटा अंदर से कराह रहा है। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के सहयोग से गेट खुलवाया। अंदर दोनों बेटे और अजय कटियार आंगन में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिले। पास ही अजय भी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। गले में फंदा बंधा था। पुलिस ने तीनों को बिल्हौर सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने अजय और शुभम को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

मिला सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार उसने बेटों के सिर ईंट से कूंचने के बाद खुद पहले जहर निगला फिर साड़ी के सहारे फंदा लगाने की कोशिश की लेकिन फंदा टूटने से वह नीचे गिर गया। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह, अरौल थानाध्यक्ष जनार्दन यादव मौके पर पहुंचे और जांच कराई। डीसीपी दिनेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की बातचीत से पता चला है कि सराफा कारोबारी पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था।

 

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या का लगा था आरोप
डीसीपी के मुताबिक अजय के साले ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक अजय ने ससुराल में तीन साल पहले अलका के सिर पर हमला कर दिया था जिसके तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। घरवालों ने बेटों के पालन पोषण को देखते हुए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

 
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दुकान के नजदीक स्थित घर में रहता था
थानाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया हाशिमपुर गांव निवासी रामशंकर कटियार के चार पुत्रों में से एक अजय कटियार की अरौल कस्बे में गहनों की दुकान है। अजय कटियार की शादी करीब 13 वर्ष पहले किसवापुर गांव की अलका से हुई थी। साल 2020 से वह पत्नी और दो बेटों के साथ आचर्यनगर में रह रहा था। उसके घर से दुकान की दूरी करीब 100 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें