सचेंडी में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने बहन का शव फंदे से लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। मूलरूप से कानपुर देहात के थाना शिवली के ग्राम भेवना निवासी रामबाबू गौतम का एक मकान सचेंडी में है। उनकी बेटी स्वाति (23) एक बिस्किट फैक्टरी काम करती थी। बाबा रघुनाथ ने बताया कि गुरुवार को वह फैक्टरी नहीं गई थी। वहीं अन्य परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान रात करीब 8:45 बजे स्वाती ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।