फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसआईआर में सुस्ती पर 20 बीएलओ का वेतन रोका, 10 को नोटिस

Sat, 29 Nov 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गणना प्रपत्र समय से जमा न करने, सत्यापन कॉल रिसीव न करने और कार्य में उदासीनता दिखाने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गणना पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य में लापरवाही प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इसी के चलते बिठूर, नर्वल, घाटमपुर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में सुस्ती दिखाने वाले करीब दो दिन में 20 बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है जबकि 10 बीएलओ को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से लेकर सभी ईआरओ लगातार फील्ड की मॉनिटरिंग में जुटे हैं। गणना प्रपत्र समय से जमा न करने, सत्यापन कॉल रिसीव न करने और कार्य में उदासीनता दिखाने वाले बीएलओ पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। नर्वल क्षेत्र में नाै बीएलओ का वेतन रोका गया। एसडीएम सदर ने बिठूर विधानसभा क्षेत्र के पांच बीएलओ का वेतन रोका और पांच को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। वहीं, बिल्हौर विधानसभा में तीन बीएलओ का वेतन रोका और दो को नोटिस जारी किया है। घाटमपुर क्षेत्र में तीन का वेतन रोका और तीन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एसआईआर की समय-सीमा को देखते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सीधे वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सौ फीसदी गणना प्रपत्र जमा कराने वाले 10 बीएलओ सम्मानित
किदवई नगर विधानसभा में 58 फीसदी गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। इसमें 10 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र के सभी गणना प्रपत्र जमा कर दिए। इसमें शशिकांत, राहुल कुमार, शोभा वर्मा, निशू तिवारी, कृपा शंकर, राकेश चंद्र, सोमेंद्र मिश्रा, रेखा उत्तम, दीपक त्रिपाठी, रित्जा तिवारी को ईआरओ भगत सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें