दिल्ली और बिहार समेत उत्तर भारत से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। हसनपुर रोड नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 22 घंटा देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 12:30 घंटे देर से पहुंची। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल नौ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल और मानसी-नई दिल्ली स्पेशल दोनों आठ घंटे लेट रही। गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल पांच घंटे, अमृतसर–किशनगंज एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली-गया स्पेशल पांच घंटे जबकि पटना–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल छह घंटे की देरी से आई। महाबोधि एक्सप्रेस ने सबसे कम 3:30 घंटे देरी से आई।