फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बोरी कारोबारी से सप्लाई के नाम पर तीन लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट

Tue, 05 Aug 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नौबस्ता थानाक्षेत्र में बोरी बनाने वाले कारोबारी को माल सप्लाई करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम ट्रांसफर होते ही ठगों का मोबाइल बंद होने पर ठगी का एहसास हुआ। किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी सलिल त्रिपाठी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 24 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई जिसमें कॉलर ने खुद का नाम मैहुल बताया।
विज्ञापन


कहा कि वह गुजरात के राजकोट स्थित मैक्स पाली पैक कंपनी से बोल रहा है। यह कंपनी बोरी बनाने का कपड़ा (पीपी फैब्रिक) सप्लाई करती है। फोन पर ही 3.63 लाख रुपये में माल सप्लाई का सौदा तय हो गया। इसके बाद खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले मैहुल ने उन्हें राजकोट के मैरोड स्थित एचडीएफसी बैंक का खाता नंबर देकर दो बार में तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाकी बचे 63 हजार रुपये सप्लाई करने के बाद अदा करने थे। रुपये ट्रांसफर होने के बाद मैहुल का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुपये वापस कराए जाने को साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें