चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से उन्हें करंट की चपेट से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में रामगोपाल को पनकी स्थित बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।