फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पटरी पर चले शहर की पहली मेट्रो के कोच

Wed, 29 Sep 2021 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईआईटी से मोतीझील के बीच पहले कॉरिडोर के पहले चरण में मेट्रो सफर के लिए यह पहली ट्रेन है। इसके बाद सात और ट्रेनें कुछ समय बाद आएंगी। नवंबर में मेट्रो का यहां ट्रायल होना है, जबकि जनवरी में इसका संचालन लोगों के लिए करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
एमडी कुमार केशव ने पूजन कर निगरानी में कोच ट्रेलर से उतरवाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की पहली मेट्रो रेल के कोच बुधवार को डिपो में पटरी की ओर चले। इन्हें मशीन से वर्कशॉप में ले जाया गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने पूजन कर निगरानी में कोच ट्रेलर से उतरवाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन विभिन्न तरह से ट्रायल करेगा। इसके बाद रेलवे मंत्रालय की तरफ से सीआरएस 90 किलोमीटर की स्पीड से ट्रायल कर प्रमाणपत्र देगा। 15 जनवरी में शहरवासी मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

बताते चलें कि आईआईटी से मोतीझील के बीच पहले कॉरिडोर के पहले चरण में मेट्रो सफर के लिए यह पहली ट्रेन है। इसके बाद सात और ट्रेनें कुछ समय बाद आएंगी। नवंबर में मेट्रो का यहां ट्रायल होना है, जबकि जनवरी में इसका संचालन लोगों के लिए करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें