फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव रोगी हुआ ठीक, वृद्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 04 Apr 2020 08:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर के उर्सला अस्पातल में भर्ती एनआरआई सिटी के कोरोना रोगी (70) ठीक हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। उनका इलाज उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी के अंडर में चल रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका से लौटने पर उन्हें कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। डॉ. तिवारी ने बताया कि शनिवार को उनके इलाज के 14 दिन पूरे हो जाएंगे। डीएम और सीएमओ के आदेश के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि की थी। एनआरआई सिटी निवासी वृद्ध कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लौटा था। संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था।
विज्ञापन


संक्रमित व्यक्ति के चार परिजनों की भी जांच की गई थी। जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद एनआरआई सिटी में सैनिटाइजेशन करवाया गया था। 

संदिग्ध रोगियों के 15 सैंपल जांच को भेजे
स्वास्थ्य विभाग ने 15 और कोरोना संदिग्ध जमातियों के सैंपल जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजे हैं। हैलट की फ्लू ओपीडी में 178 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें चार रोगी कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं।

इनसे आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। हाई रिस्क लक्षण पाए जाने पर सैंपल भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम सारी रात मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाकर जमातियों के संपर्क में आने वालों का पता करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें