फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की पहली वेब सीरीज ‘आश्रम’ में शहर के अग्रज पांडेय ने भी अभिनय किया है। वह मुख्य किरदार पम्मी (अदिति पोहनकर) के कुश्ती प्रशिक्षक बने हैं। शुक्रवार को एमएक्स ओटीटी पर रिलीज हुई ‘आश्रम’ प्रकाश झा की पहली वेब सीरीज है।
इसमें धर्म की आड़ में गलत काम करने वाले लोगों की सच्चाई उजागर की गई है। इसमें न्यू आजाद नगर निवासी अग्रज ने इकबाल नामक कुश्ती प्रशिक्षक की भूमिका निभाई है। वह मुख्य पात्र पम्मी के प्रशिक्षक बने हैं। पम्मी जब आश्रम में चली जाती है, तो इकबाल उसे बुलाने जाते हैं, लेकिन वह आने से मना कर देती है। बाद में पम्मी ही ‘आश्रम’ की पूरी पोल खोलती है।
बॉलीवुड, टेलीविजन और दक्षिण भारतीय फिल्म में भी दिखाया हुनर
अग्रज ने ‘बाला’ फिल्म में लाइन प्रोड्यूसर, डायलॉग कोच के रूप में काम किया। फिल्म ‘कनपुरिये’ और ‘रंगबाज’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई। रजनीकांत की फिल्म ‘पेट्टा’ में भी अभिनय का हुनर दिखाया। धारावाहिक ‘प्यार के पापड़’ और ‘सावधान इंडिया’ में भी अग्रज अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
‘आश्रम’ के बनेंगे पांच सीक्वल
अग्रज ने बताया कि ‘आश्रम’ वेब सीरीज के पांच सीक्वल बनेंगे। सबकी कहानी जोरदार है।