फीलखाना लाठी मोहाल में घर में अकेली रही वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। और इसके बाद फरार हो गया। दोपहर को घर लौटे पति ने वृद्धा को लहूलहुहान हालत में फर्श पर पड़ा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घर पर डिश आपरेटर पर लूट के इरादे से हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
कानपुर जिले के फीलखाना लाठी मोहाल में घर में अकेली रही वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। और इसके बाद फरार हो गया। दोपहर को घर लौटे पति ने वृद्धा को लहूलहुहान हालत में फर्श पर पड़ा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घर पर डिश आपरेटर पर लूट के इरादे से हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
सुमन गौड़ (60) अपने पति सत्यनारायण गौड़, बड़े बेटे पियूष गौड़ केसाथ दो मंजिला मकान में रहती थीं। पति सत्यनारायण गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में सप्लाई का काम करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा पियूष खन्ना इंटर कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर है। छोटा बेटा शैलेंद्र गौड़ अलीगढ़ स्थित पीएनबी बैंक में क्लर्क है। सोमवार सुबह वह व उनका बेटा काम पर गए हुए थे।
घर पर उनकी बहन कांता शर्मा और पत्नी सुमन थीं। इस बीच सुबह करीब 11.45 बजे शुक्लागंज कंचन नगर निवासी डिश आपरेटर बउआ उर्फ अनिल डिश चेक करने के बहाने घर पर आया और कुछ देर बाद चला गया। इसके बाद पास में रहने वाली बहन भी अपने घर चली गईं।
विज्ञापन
आरोप है कि बउआ दोबारा घर के अंदर आया और सुमन गौड़ को अकेला पाकर लूट के इरादे से ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। हालांकि, वह किसी की आहट पर लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सका। दोपहर करीब दो बजे जब सत्यनारायण घर लौटे तो गेट खुला पाया। पहली मंजिल के कमरे में गए तो पत्नी को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पड़ोसियों की मदद से उठा कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फीलखाना थाना प्रभारी वीर पाल सिंह ने बताया कि वृद्धा की लूट के इरादे से हत्या की गई है। परिजनों ने डिश आपरेटर पर आरोप लगा कर तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।