फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का नियम, नौ सही जवाब पर पास, सात गलत पर आवेदन रिजेक्ट, पढ़ें पूरी डिटेल

Wed, 28 Oct 2026 11:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के तहत 15 बहुविकल्पीय सवालों में से सभी के जवाब देना अनिवार्य नहीं है। जैसे ही आवेदक नौ सवालों के सही जवाब दे देता है। 60% अंक पूरे होने पर सिस्टम आवेदन को स्वतः स्वीकृत कर देता है। वहीं, सात सवाल गलत होने पर आवेदन रद्द हो जाता है।
विज्ञापन
आरटीओ कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की ऑनलाइन परीक्षा में आवेदकों को सभी 15 सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं है। मौजूदा व्यवस्था में नौ सवालों के सही जवाब मिलते ही आवेदन खुद ही अप्रूव हो जाता है, जबकि सात सवालों के गलत जवाब देने पर रिजेक्ट हो जाता है। ऐसे में परीक्षा पूरी होने से पहले ही परिणाम तय हो जाता है। परीक्षा में ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

परिवहन विभाग की मौजूदा व्यवस्था के तहत लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में 15 वैकल्पिक सवाल पूछे जाते हैं। इसमें पास होने के लिए 60 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। इस हिसाब से 15 में से नौ सवालों के सही जवाब देने पर निर्धारित अंक पूरे हो जाते हैं। इसके बाद सिस्टम आवेदन को स्वत: स्वीकृत कर देता है और आवेदक को बाकी सवाल दिखाई नहीं देते। यानी शुरुआती सवालों के जवाब सही होने पर ही परीक्षा पूरी हो जाती है।

Trending Videos

60 से बढ़ाकर 75 फीसदी अंक करने का प्रस्ताव
लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60 से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव है। नई व्यवस्था लागू होने पर आवेदकों को 15 में से कम से कम 12 सवालों के सही जवाब देने होंगे। इससे परीक्षा की कसौटी सख्त होगी और पास होने के लिए मौजूदा नौ के बजाय 12 सही जवाब देने जरूरी हो जाएंगे।

विज्ञापन

रोजाना 20 से 25 लाइसेंस जारी
आरआई संतोष कुमार ने बताया कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा की सुविधा घर बैठे उपलब्ध है। मौजूदा व्यवस्था में 60 फीसदी सवालों के सही जवाब मिलते ही लाइसेंस जारी हो जाता है। उनके मुताबिक, एक दिन में करीब 20 से 25 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें