फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ छज्जा ढहने का मामला, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Wed, 28 Oct 2026 10:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मंगलवार रात जर्जर छज्जा गिरने से हुए भीषण हादसे में घायल हुई 50 वर्षीया सावित्री की बुधवार सुबह हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एयरफोर्स से रिटायर्ड एक व्यक्ति के घर आई एम्बुलेंस को देखने के लिए जुटी भीड़ के दौरान यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और छज्जे का मलबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मंगलवार रात एक मकान का छज्जा गिर गया था। हादसे में सात लोग घायल हो गए थे, जिसमें बुधवार सुबह एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दुर्गा विहार तिवारीपुर बगिया निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड एके सिंह की कैंसर से मौत हो थी। मंगलवार रात सर्वोदय नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल से उनका शव लेकर एम्बुलेंस आई थी।

विज्ञापन

उसे देखने के लिए मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक घर छोड़ कर बुद्धिनाथ के मकान का अचानक से छज्जा गिर गया। चपेट में आने से मां सुनीता यादव (50), बहू खुशबू यादव (23), बेटा  नितेश यादव (17), बेटी निधि यादव (19), पोती आयुषी (11),  तीन माह की खुशबू की बच्ची इशिका व सावित्री (50) घायल हो गई। इसमें सुनीता, खुशबू, निधि, नितेश, आयुषी, इशिका ऊपर खड़े थे।

Trending Videos
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सभी एक ही परिवार के है, जबकि सावित्री नीचे खड़ी हुई थी। हादसे में सावित्री की बुधवार सुबह हैलट अस्पताल में मौत हो गई। सावित्री के पति हरि शंकर पाल पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित है। वह जेके पुल के नीचे सब्जी का ठेला लगाते है। उनके एक भी बच्चे नहीं है। मूलरूप से हरि शंकर रायबरेली के बछरावां के रहने वाले है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें