फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आरटीओ: चालान में शहर आगे…वसूली में पीछे, टैक्स वसूली में कन्नौज नंबर-वन, अन्य जिलों की स्थिति

Thu, 05 Nov 2026 10:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर जिला कार्रवाई और चालान के मामले में 154 चालान और 31 वाहनों को बंद करवाकर पूरे मंडल में शीर्ष पर रहा, लेकिन बकाया टैक्स वसूली के मामले में बेहद फिसड्डी साबित हुआ। वहीं, कन्नौज जिला 13.92% टैक्स वसूली के साथ पूरे मंडल में पहले स्थान पर रहा, जबकि फर्रुखाबाद 5.74% वसूली के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।
विज्ञापन
आरटीओ कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बकाया कर जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में कार्रवाई और कर वसूली के आंकड़ों में अंतर देखने को मिला। 29 से 31 अक्तूबर तक चले अभियान में कानपुर नगर में सर्वाधिक 154 वाहनों के चालान और 31 वाहन बंद कराए गए, लेकिन कर वसूली 10.54 फीसदी ही रही।

विज्ञापन

वहीं 13.92 फीसदी वसूली के साथ कन्नौज मंडल में पहले स्थान पर रहा। तीन दिवसीय अभियान के दौरान मंडल के छह जिलों में चौराहों और हाईवे पर वाहनों की जांच की गई। मंडल में अभियान के दौरान कुल 399 वाहनों के चालान किए गए और 127 वाहन बंद कराए गए। कन्नौज में 51 चालान करने के साथ 24 वाहन बंद किए गए।

Trending Videos

अन्य जिलों की स्थिति
कानपुर देहात में 78 चालान और 23 वाहन बंद कराकर 13.06 फीसदी कर वसूली हुई।  औरैया में 44 वाहनों के चालान और 14 वाहन बंद करने के साथ 12.43 फीसदी कर वसूली हुई। इटावा में 41 चालान और 15 वाहन बंद कराए गए, जबकि वसूली 9.03 फीसदी रही। फर्रुखाबाद में 31 चालान और 20 वाहन बंद करने के बावजूद सबसे कम 5.74 फीसदी कर वसूली हुई।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर तीन दिन विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 399 वाहनों के चालान और 127 वाहन बंद किए गए हैं। कर वसूली में कन्नौज सबसे आगे और फर्रुखाबाद सबसे पीछे रहा है।  -राहुल श्रीवास्तव, आरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें