फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कारगिल युद्ध के बलिदानी के घर से पांच लाख की चोरी, पूछताछ में जुटी पुलिस

Thu, 27 Mar 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्रा में कारगिल युद्ध के बलिदानी की पत्नी के ताला बंद घर से करीब पांच लाख की जेवर-नकदी चोरी हो गई। पीड़िता ने भूतल पर रहने वाले किरायेदार पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस किरायेदार से पूछताछ कर रही है। मूलरूप से हमीरपुर निवासी विमला यादव के पति शिव नारायण यादव कारगिल युद्ध में बलिदान हुए थे। विमला के दामाद अभिनीत यादव ने बताया कि करीब 10 साल पहले सास ने बर्रा दो में दो मंजिला मकान खरीदा था। दूसरे तल पर सास का सामान है, जबकि भूतल पर जनवरी 2025 से रायबरेली के लालगंज निवासी एक परिवार किराये पर रह रहा था। गुरुवार को सेना के अधिकारी उनसे मिलना चाहते थे।
विज्ञापन


इसीलिए सास बुधवार को बर्रा दो स्थित घर पहुंची और अपने कमरे का दरवाजे का ताला खोला तो अलमारी खुली मिली। उन्होंने बताया कि करीब चार से पांच लाख के जेवर व 50 हजार की नकदी चोरी हुई है। आसपास के लोगों के अनुसार कई दिनों से किरायेदार भी ताला लगाकर कहीं गए हैं। उन्होंने बर्रा थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि किरायेदार को बुलाकर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें