फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 250 करोड़ के ठग की दुबई में अय्याशी, होटल में रंगरलियां मना रहा सुल्तान मिर्जा, पुलिस की ये है तैयारी

Thu, 23 Jul 2026 04:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दुबई के एक होटल में ठगी के शिकार लोगों की कमाई से अय्याशी करता दिख रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चर्चित 250 करोड़ रुपये के साइबर ठगी घोटाले का फरार मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा कानून की पकड़ से दूर विदेश में किस तरह ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है। दरअसल,  सोशल मीडिया पर सुल्तान मिर्जा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दुबई के एक लग्जरी होटल में ठगी के शिकार आम लोगों की मेहनत और गाढ़ी कमाई के पैसों से खुलेआम अय्याशी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कानपुर पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन

पासपोर्ट निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी सुल्तान मिर्जा का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही वापस लाने के लिए हरसंभव कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें