http://
कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया
वहीं, चारोंं गांवों के विद्यालय में बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। मीनू के अनुसार किसी विद्यालय में बनाया गया भोजन न देखकर बीएसए पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे तक रायपुर के विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला, जिस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
कक्षाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं
वहीं, बीएसए को जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। सीडीओ ने बच्चों की कक्षाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान बीडीओ शिवनरेश सिंह, एडीओ पंचायत राघवेंद्रप्रताप सिंह, प्रभारी एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण संदीप मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधी पाण्डेय, एपीओ राहुल कटियार आदि मौजूद रहे।