फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेबिट कार्ड बदल वृद्ध के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 09:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी में टप्पेबाजों ने वृद्ध का डेबिट कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से 17 हजार रुपये पार कर दिए। रुपये निकलने का मैसेज देख उन्होंने लाल बंगला चौकी में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। वृद्ध ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जिसके बाद चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। सफीपुर द्वितीय विमाननगर निवासी 70 वर्षीय प्रदीप राय ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई 2026 को वह लाल बंगला स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद एक युवक ने पैसे न निकलने की बात कहकर उनसे डेबिट कार्ड लगाने के लिए कहा। कार्ड लगाया तब पिन नंबर एरर बता रहा था। इसके बाद कार्ड लेकर घर चले गए। कुछ देर बाद खाते से 17 हजार निकलने का मैसेज आया। एटीएम पर पहुंचे जहां पता चला कि शातिर ने उनका कार्ड बदल दिया था।वृद्ध ने दो बार ई-एफआईआर भी कराई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया के जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें