फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बैंक खाते से 1.53 लाख पार, पीड़ित ने अज्ञात पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 14 Nov 2026 09:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर ठगों ने छावनी निवासी अनिकेत बाथम के बैंक खाते से गूगल-पे (यूपीआई) के जरिये 1.53 लाख रुपये पार कर दिए। आरोप है कि पुलिस के सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जिसके बाद छावनी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छावनी के 52 सीएएनटी सर्किट हाउस निवासी अनिकेत बाथम ने पुलिस को बताया कि तीन और चार नवंबर को उनके बैंक खाते से गूगल-पे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस के सुनवाई न करने पर उन्होंने 12 नवंबर को पुलिस कमिश्नर के जनशिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर साइबर टीम की मदद ली जा रही है। वहीं, स्वरूपनगर निवासी शरद गुप्ता के अनुसार, 11 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस स्थित इंडसइंड बैंक की शाखा में उनके करंट खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली गई। कुल 1.17 लाख रुपये उड़ा दिए गए। स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार पीड़ित ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें