फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बोल बम के जयकारों से गूंजा मार्ग, 113 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले निर्मल-अनुराग, विश्व शांति का संदेश

Sat, 01 Aug 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन माह के पावन अवसर पर कानपुर के गुरुदेव पैलेस चौराहा निवासी निर्मल तिवारी अपने साथी अनुराग सविता के साथ विश्व शांति का संदेश लेकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए 113 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते निर्मल व अनुराग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सावन माह में कांवड़ियों का बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से माहौल गूंज रहा। शुक्रवार को कानपुर के गुरुदेव पैलेस चौराहा निवासी निर्मल तिवारी अपने साथी अनुराग के साथ कांवड़ लेकर 113 किमी. पैदल चलकर बारांबकी पहुंचने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन



विज्ञापन



शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से कांवड़ यात्रा की शुरूआत उन्होंने परमट स्थित बाबा आंनदेश्वर मंदिर से की। शुक्लागंज गंगा पुल पर पहुंचने पर बताया कि विश्व में शांति का संदेश लेते हुए उन्होंनेे यह कांवड़ यात्रा की शुरूआत अपने मित्र अनुराग सविता के साथ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें