फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट या रंजिश?: ‘बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता...' घर में लगा रखे थे तीन CCTV, खून से सनी गोद का मंजर, साढ़ कांड

Sun, 09 Aug 2026 08:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Loot And Murder News: साढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर बने मकान में वैन चालक मुमताज की हत्या लूट के लिए की गई या यह किसी साजिश का पर्दाफाश है। इसे लेकर पुलिस की जांच उलझ गई है। घर में अलमारी न होने के बावजूद सीसीटीवी कैमरे लगे होना, भैंस बेचने के रुपयों और गहनों को लेकर बयानों में विरोधाभास और पुलिस का सीमा विवाद इस मामले को संदिग्ध बना रहा है।
विज्ञापन
1 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के भीतरगांव में वैन चालक मुमताज की हत्या लूट के लिए की गई या लूट दिखाने के के लिए गढ़े गए झूठ के लिए...। यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले मुमताज दो बार दुबई में रहकर गाड़ी चलाने का काम कर चुके थे। पैतृक घर में दो बच्चों की मौत पर घर को अपशगुन मानकर करीब डेढ़ साल पूर्व ही उन्होंने खेत पर घर बनवाकर रहना शुरू किया था।





सवाल उठता है कि आखिर उन्हें किस पर और क्यों शक था कि जिस घर में एक लोहे की अलमारी तक न हो उस घर में तीन-तीन सीसी कैमरे लगाकर उन्हें अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। मौके पर पहुंची मुमताज की छोटी बहन का भी कहना है कि घर पर भइया और भाभी ज्यादा रुपये-पैसे नहीं रखते थे। ऐसे में गहनों की लूट की तहरीर देना भी समझ से परे है।
विज्ञापन

2 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मुमताज नवंबर में तीसरी बार दुबई जाने वाला था
वारदात के वक्त मुमताज पर ताबड़तोड़ हमले और पत्नी शाहजहां को सिर्फ पीटा गया। बदमाशों का डीवीआर ले जाना और मोबाइल तोड़ने से भी पुलिस को आशंका है कि बदमाश मुमताज के जानने वाले ही थे। उनका इरादा सिर्फ मुमताज की ही हत्या करना था। पत्नी शाहजहां बता रही है कि बदमाश भैंस बेचने के रुपये के विषय में पूछ रहे थे, जबकि गांव के सुशील का कहना है कि मुमताज नवंबर में तीसरी बार दुबई जाने वाला था।
विज्ञापन

3 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
एक्टिव मोबाइल की सीडीआर चेक की जा रही है
उसने अपनी दोनों भैंस उसे बांधने के लिए दे रखी थीं। अभी कोई लेनदेन नहीं हुआ था। मुमताज ने बुधवार को पासपोर्ट बनवाने के लिए जाते वक्त रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर लेने की बात कही थी। दूसरी ओर सर्विलांस के सूत्रों के अनुसार वारदात के वक्त आसपास के एक्टिव मोबाइल की सीडीआर चेक की जा रही है। साथ ही पति-पत्नी के टूटे मोबाइल से भी सीडीआर व कैमरों का डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। यदि डाटा मिल गया तो दरवाजे पर लगे कैमरे आसमान की ओर करने वाले व भीतर का कैमरा तोड़ने वालों के चेहरे भी उजागर हो सकते हैं।

4 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
पारिवारिक विवाद में मिली थी धमकी, झांसी से पकड़ा गया युवक 
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व रिश्ते में मुमताज के चाचा लगने वाले रहीस का विवाद मोहल्ले के उसी युवक से हुआ था जो कि शनिवार की सुबह से गांव से लापता है। उसकी आखिरी लोकेशन जालौन के आसपास मिली है। इस विवाद में मुमताज भी चाचा की ओर से सामने आ गया था। चर्चा है कि तीन दिन पूर्व लापता युवक ने मुमताज को बीच रास्ते रोककर देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

5 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
गायब युवक के घर के पास भी रुका था डॉग
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को सात लोगों को उठाया गया। इसमें एक युवक वह भी वह भी है जिसने जालौन की ओर भागने वाले युवक को कपड़े बदलते देखा था। वहीं, गांव से गायब युवक को पुलिस ने देर शाम झांसी से पकड़ लिया है। सुबह डाॅग स्क्वाड भी वीरेंद्र सिंह और रविशंकर के घर के बाहर घूमने के बाद गायब युवक के घर के पास भी रुका था।
विज्ञापन

6 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
30 मिनट में वारदात, 60 मिनट लगे सीमा तय करने में
बदमाशों को वारदात अंजाम देने में भले ही 30 मिनट का समय लगा लेकिन पुलिस को थाने की सीमा तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मुमताज का घर पगडंडी के जिस ओर है वह सीमा सात किमी दूर स्थित साढ़ थाने की लगती है जबकि पगडंडी की दूसरी पट्टी तीन किलोमीटर दूर बिधनू थाने में आती है। सूचना पर सबसे पहले पहुंची भी बिधनू पुलिस ही थी।
विज्ञापन

7 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
डीसीपी बोले- पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी
इसके बाद में साढ़ पुलिस पहुंची। मामले की लिखापढ़ी करने के लिए दोनों थानों की पुलिस के बीच काफी देर तक सीमा विवाद होता रहा। जब एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तब जाकर साढ़ थाना पुलिस ने लिखापढ़ी शुरू की। इस दौरान करीब 60 मिनट का समय लग गया। डीसीपी साउथ ने सीमा विवाद मामले की भी जांच कराने की बात कही है। डीसीपी के मुताबिक यदि ऐसा हुआ है, तो पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

8 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
खून से सनी गोद में मासूम... तस्वीर ने बयां किया खौफनाक मंजर
यह तस्वीर किसी वारदात की सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि उस पल की खामोश गवाह है जब एक महिला के सामने उसका पति जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा था। वहीं, उसकी खून से सनी गोद में मासूम बेटी सहमी हुई थी। महिला की आंखों में पति को खोने का दर्द और गोद में मासूम को बचाने की ममता एक साथ नजर आ रही है। ब्लैक एंड व्हाइट में कैद यह तस्वीर वारदात की भयावहता को और गहरा कर देती है।

9 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
चारों ओर खून ही खून फैला दिख रहा है
महिला बदहवास है। एक तरफ सुहाग उजड़ने का दर्द तो दूसरी तरफ मासूम की सुरक्षा की चिंता महिला के चेहरे पर दोनों दर्द साफ पढ़े जा सकते हैं। वारदात के बाद मौके का यह दृश्य देखने वालों को भी झकझोर गया। वारदात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमेें खून से लथपथ जमीन पर तड़पता मुमताज और बच्ची को गोद में लिए मां शाहजहां दिख रही है। रात के अंधेरे में घर पर चारों ओर खून ही खून फैला दिख रहा है।

10 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
भाई बोला- मेरी आंखों के सामने तड़पते हुए तोड़ दिया दम
साढ़ के देवषढ़ गांव में रहने वाले मुमताज के बड़े भाई कुंवरअली ने पोस्टमॉर्टम हाउस में बताया कि शुक्रवार देर रात वारदात की जानकारी पर वह भागते हुए अपने बेटे जफर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो मुमताज जमीन खून से लथपथ तड़प रहा था। बदहवास हालत में बोला, बचा लो...मैं मरना नहीं चाहता।

11 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डियां चकनाचूर
वह अंडरवियर-बनियन में ही उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया, आंखों के सामने ही छोटे भाई ने तड़प कर दम तोड़ दिया और वह कुछ न कर सके। मुमताज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर की हडिड्यां चकनाचूर मिली हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई। डॉक्टर के अनुसार सिर पर करीब सात से आठ चोटों के निशान मिले हैं।

12 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मुमताज के परिवार में हैं यह लोग
मुमताज के परिवार में मां आबिदा, बहन नसीमा, बड़े भाई कुंवरअली उनकी पत्नी रहीसा, बेटा जफर, समर, बेटी शबनम हैं। वहीं, मंझले भाई शफी अहमद पंजाब में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी शब्बो, बेटा दिद्दा, भूरा और बेटी छोटी हैं। पिता नबी अहमद का कई साल पहले इंतकाल हो चुका है। तीनों देवषढ़ गांव में अलग-अलग स्थान पर रहते हैं।

13 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
मुमताज की सऊदी जाने की थी तैयारी
कुंवरअली ने बताया कि सऊदी से लौटने के बाद मुमताज ने अपने घर के पास ही बकरी पालन का काम शुरू किया था। उसके पास भैंस और गाय भी थीं लेकिन किन्हीं कारणों के चलते व्यापार में नुकसान हो गया। इसके चलते वह फिर से सऊदी जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन इससे पहले उसकी हत्या कर दी गई।

14 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
फतेहपुर की शाहजहां से किया था निकाह
परिजन ने बताया कि पांच साल पहले मुमताज ने फतेहपुर के थरियांव के समदमऊ निवास शाहजहां से निकाह किया था। दो बार बच्चे हुए लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले शाहजहां ने बच्ची को जन्म दिया। किसी प्रकार उस पर संकट न आए इस वजह से पुरानी ढेहरी छोड़कर अलग रहने लगे।
विज्ञापन

15 of 15
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala
पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई
वारदात के बाद परिजन हैलट पहुंचे। वहां महिला दहशत में बिलखती रही। इस दौरान शाम तक पति की मौत की बात उससे छिपाई गई। वह बार-बार अपनी बच्ची को सीने से लगा रही थी। ये देख वहां मौजूद स्टॉफ नर्स की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें