बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कार ट्रक हादसा, दो की मौत
- फोटो : amar ujala
बरेली उर्स मेले में जा रहे थे कार सवार
पुलिस के अनुसार, झांसी के उनाव गेट निवासी साबिर अली (48), मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रिहाना (45) और 8 वर्षीय बच्ची ताहिरा बानो शनिवार सुबह कार से बरेली में आयोजित उर्स मेले में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार अछल्दा थाना क्षेत्र से गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुँची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।