कानपुर में घाटमपुर कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टॉप का काफ़ी हद तक नवीनीकरण तो किया गया है लेकिन हालात जस के तस हैं। बस स्टॉप में यात्रियों के बैठने तक की अभी तक व्यवस्था नहीं की गई है। यात्री बाहर सड़क में खड़े रहते हैं। इस दौरान आने वाली रोडवेज बसें यहीं से सवारी लेती हैं और चली जाती हैं। अंदर खाली पड़े मैदान को लोग कारें खड़ी करने में इस्तेमाल करते हैं।
बस स्टॉप में एकमात्र तैनात बाबू ब्रजेश पाल ने बताया कि बसों को अंदर लाने के लिए गार्ड की तैनाती नहीं है। इससे चालक बस अंदर न लाकर बाहर से ही सवारी लेकर निकल जाते हैं। वहीं, बैठने की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है, जिससे यात्री भी बाहर रोड पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते हैं।