फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोविंद नगर, चावला मार्केट और परम पुरवा जाने वाली सड़कें जलमग्न, यातायात बाधित…जाम की स्थिति

Sat, 12 Jul 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
चावला मार्केट चौराहा में जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है, जिसके कारण कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहा, नंदलाल चौराहा और चावला मार्केट से परम पुरवा जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से पानी में डूब गई है।

विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण मार्गों पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन पानी में फंस गए हैं, जिससे जाम की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है। घरों और दुकानों में पानी घुसने का डर बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों से पानी हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें