कानपुर में सावन महीने की शुरूआत के साथ सुबह से लेकर देर रात तक रुक-रुककर पूरे शहर में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 25.2 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई।
शनिवार को 16 मिमी बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा। शनिवार को दिन करीब 16 मिमी बारिश की संभावना है। इस बीच घने बादल और बारिश की वजह से दिन और रात की नमी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई।