Kanpur News: भीतरगांव में फतेहपुर को जोड़ने वाली 15 साल पुरानी मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है, जो गड्ढों से भरी चंद्रमा की सतह जैसी हो गई है। मरम्मत न होने से बारिश में यह कीचड़ से भर जाती है, जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
कानपुर में भीतरगांव विकास खंड के सीमावर्ती सूलपुर से पड़ोसी जिले फतेहपुर के जहानाबाद कस्बा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। लगभग 15 साल पहले डामर डालकर बनाई गई इस सड़क की तब से कोई मरम्मत नहीं हुई है। इसके कारण अब यह चंद्रमा की सतह जैसी दिखती है और पूरी सड़क में सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में ये गड्ढे कीचड़ से भर जाते हैं, जिससे फिसलन बढ़ जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि राहगीर वाहनों सहित इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन सड़क की मरम्मत के लिए कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।