कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हाईवे पर ऊधौ निवादा गांव के सामने एक रोडवेज बस ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवक शिवराजपुर के ऊधौ निवादा गांव के सामने हाईवे से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।