फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से खंती में पलटा ऑटो, पीआरडी जवान समय दो की मौत, परिजन बेहाल

Sat, 27 Sep 2025 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो कई बार पलटते हुए खंती में गिर गया। हादसे में पीआरडी जवान समय दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटोे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटकर खंती में चला गया। इसमें बिधनू के सुंदर नगर निवासी गोविंद नगर थाने में तैनात पीआरडी जवान प्रताप नारायण (57) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, गंभीर रूप से दूसरे घायल बिधनू के लुधौरी निवासी शहबाज अली (26) की हैलट अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा एक घायल युवक के परिजनों ने उसे पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। हादसे में दो की मौत के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें