फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, मां-बेटे की मौत…पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 27 Sep 2025 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छत्तीसगढ़ के मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जरिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 134.7 के पास हुआ। जरिया थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जनपद पोरवा निवासी तलविंदर बाजवा अपनी मां रूपरानी बाजवा के साथ चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी मयंक चंदेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भी सूचना दी जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें